मंडला। जबलपुर के बरगी से घुंसौर होते हुए नर्मदा पार कर जंगली हाथी मंडला के चिरई डोंगरी नारायणगंज पहुंच गया। हाथी के आने की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई और उसकी जगह का पता लगाने में जुट गई। आसपास के गांवों में मुनादी कर ग्रामीणों को सावधान किया जा रहा है।
बताया गया है कि बीती देर रात गूजरसानी और सहजनी के आसपास खेतों व जंगल में हाथी के निशान मिले हैं। अभी हाथी के जंगल में होने का अनुमान है। वन विभाग उसकी सही जगह पता करने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है। हाथी की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ग्रामीणों को सावधान रहने की सलाह दे रहा है। लोगों को जंगल-खेतों में जाते समय सतर्क रहने और हाथी के नजदीक न जाने को कहा जा रहा है। टीम उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही है।
Tags
jabalpur