बताया गया है कि भामा गांव में रहने वाले किसान ठाकुर त्रिलोक सिंह आज सुबह घर में ताला लगाकर परिवार सहित किसी काम से बाहर निकले। इस दौरान घर में अचानक आग लग गई, आग ने कुछ ही देर में विकराल रुप धारण कर लिया, जिसकी लपटें घर से बाहर निकलते दिखाई देने लगी। आग देख आसपास के लोग घरों से निकल आए, जिन्होने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग विकराल रुप धारण कर चुकी थी। घटनाकी खबर मिलते ही किसान ठाकुर त्रिलोक सिंह आ गए, जिनकी सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाडिय़ों ने आग पर काबू पा लिया। आगजनी की घटना में गृहस्थी का सारा, 6 तोला सोने के जेवर, अनाज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण औरघर में बंधी एक गाय भी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना मिलने पर पटवारी रिजुल शर्मा मौके पर पहुंचीं और नुकसान का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शासन के नियमानुसार पीडि़त परिवार को सहायता राशि दी जाएगी। किसान परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है।
नरसिंहपुर। नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा स्थित भामा गांव में आज किसान ठाकुर त्रिलोक सिंह के घर में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रुप धारण कर लिया, जिससे गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया, वहीं घर में बंधी एक गाय भी बुरी तरह झुलस गई।
Tags
Narsinghpur