khabar abhi tak

कान्हा में चीतल का शिकार कर पार्टी कर रहे दो युवक गिरफ्तार, जहर देकर मारा था,

मंडला। कान्हा टाइगर रिजर्व में चीतल का शिकार करने के बाद पार्टी कर रहे दो युवकों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्ता कर लिया है। पुलिस ने दोनों युवकों के कब्जे से चीतल का भुना हुआ मांस, सिर, पैर,हड्डियां बरामद की है। दोनों ने कान्हा के बफर जोन में चीतल को जहर देकर मार दिया था। 

                                     बताया गया है कि वनग्राम अजय नगर में रहने वाले कोंदासिंह परते उम्र 37 वर्ष व बारेलाल धुर्वे ने कान्हा के बफर जोन सरही परिक्षेत्र के भिलवानी वृत्त में खटोला बीट के कोयलाभट्टा कोर में जहर देकर एक चीतल को मार दिया, इसके बाद उक्त चीतल का मांस पकाकर दोनों युवक पार्टी कर रहे थे, इस बात की खबर मिलते ही वन अधिकारी सक्रिय हो गए और तलाश करते हुए कोंदासिंह परते को संदिग्ध हालत में पकड़ लिया, तलाशी लेने पर उसके पास से चीतल का भुना हुआ मांस मिला। पूछताछ में कोंदासिंह ने बताया कि उसने साथी बारेलाल धुर्वे  के साथ मिलकर जहर डालकर चीतल का शिकार किया था। इसके बाद वन विभाग ने बारेलाल को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से चीतल के अवशेष बरामद किए गए, जिसमें बाल सहित चमड़ा, खुर, तीन पैर, दांत सहित जबड़े के दो टुकड़े शामिल हैं। मौके से जहर की बची हुई पुडिय़ा भी मिली। वन विभाग ने दोनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत वन अपराध दर्ज कर कार्रवाई की। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak