![]() |
| एआई आधारित फोटो |
गढ़ा पुलिस ने बताया कि सैनिक सोसायटी में रहने वाले रामप्रसाद मरकाम के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गढ़ा पुलिस ने बताया कि रामप्रसाद के साथ गत 6 वर्ष से सुनीता मर्सकोले निवासी ग्राम चांगूटोला मोहगांव जिला बालाघाट को दास्ता पत्नी के रूप में रह रही हैै। सुनीता के पहले पति के बच्चे अनुज मर्सकोले तथा मोनिका मर्सकोले है,ं जो उसके साथ रहते हैं। रामप्रसाद राज मिस्त्री का काम करता है। 16 अक्टूबर को सुबह लगभग 6 बजे रामप्रसाद कृपाल चौक काम की तलाश में गया था। दोपहर में घर वापस आया। उसके बेटे अनुज ने बताया कि मोनिका ने घर के कमरे में छत पर डले पाईप से गमछे से फांसी लगा ली है। दरवाजा अंदर से बंद है। मोहल्ले के लोग भी आ गये। दरवाजा तोड़कर देखा बेटी मोनिका की मृत अवस्था में फंदे पर लटकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। दौरान मर्ग जांच मृतिका मोनिका मर्सकोले की मां एवं पड़ौसी पुष्पा सैयाम के कथन लेख किये। कथनों से पाया गया कि मोनिका का सोतेला पिता रामप्रसाद मरकाम शराब पीने का आदी है, जो रोज शराब पीकर घर आता था। दास्ता पत्नी सुनीता एवं सुनीता के बेटे अनुज व बेटी मोनिका के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करता था। डर व भय के कारण अनुज एवं मोनिका पड़ौस में रहने वाली सावित्री ठाकुर व पुष्पा ठाकुर के घर जाकर खाना खाकर सो जाते थे। रामप्रसाद मरकाम की प्रताड़ना व डर भय से परेशान होकर मोनिका ने घर के अंदर बल्ली से गमछा से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी।
