khabar abhi tak

डॉ. कामेश पवार का अंतरराष्ट्रीय शोध प्रकाशित


जबलपुर।
युवा प्रबंधन शोधकर्ता एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध रणनीतिकार डॉ. कामेश सतीश पवार का शोध अध्ययन SAMA Journal of Multinational Management and Policy के अक्टूबर 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है। दक्षिण एशिया प्रबंधन संघ (SAMA) के उपाध्यक्ष डॉ. पवार का यह शोध वैश्विक संगठनों में कर्मचारियों के स्थानांतरण, विभिन्न संस्कृतियों के बीच समन्वय और प्रतिभाशाली कर्मचारियों को लंबे समय तक संगठन से जोड़े रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित है।

काट के संभागीय अध्यक्ष दीपक सेठी ने बताया कि डॉ. पवार ने अपने शोध की मूल भावना को “वसुधैव कुटुम्बकम्” से जोड़ते हुए कहा कि पूरी दुनिया एक परिवार है। वैश्विक संगठनों को विभिन्न देशों से आने वाले कर्मचारियों की संस्कृति, परंपराओं और भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। इससे कार्यस्थलों पर बेहतर समन्वय, आपसी विश्वास और सकारात्मक वातावरण विकसित किया जा सकता है। यह अध्ययन बहुराष्ट्रीय कंपनियों को प्रतिभाओं के अंतरराष्ट्रीय आदान-प्रदान, कर्मचारियों के सांस्कृतिक समायोजन और उन्हें संगठन से जोड़े रखने की चुनौतियों को समझने में उपयोगी दिशा प्रदान करता है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता और तेजी से बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था के दौर में भी मानवीय मूल्यों को बनाए रखना इसकी प्रमुख अवधारणाओं में शामिल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak