khabar abhi tak

लग्जरी कार से युवक को अगुवा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो



जबलपुर।
चरगवां के सेमरा गांव से एक युवक का लग्जरी कार से अपहरण करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त की गई कार जब्त कर ली है। पुलिस ने इस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश होना बताया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार भी जब्त किए हैं।

चरगवां पुलिस नेे बताया कि गांव के अरविंद गौंड़ का अपहरण करने वाले राजा सेन और महेन्द्र झारिया उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 11 अक्टूबर की रात अरविंद गांव के बखरी मोहल्ला में अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था, तभी गांव का महेन्द्र झारिया और राजा सेन गंगई का एक सफेद रंग की बुलोरो कार से आये और अरविन्द गौड़ को उठाकर कार में बिठाकर ले गये थे।

थाना प्रभारी चगरवां सरोजनी चौकसे, ने बताया कि गठित टीम द्वारा तत्काल नाकेबंदी करते हुये सरगर्मी से तलाश की। टीम को अपहृत अरविंद गौड पैदल आते दिखा। पूछताछ पर उसने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ रात मे भूरा गौड के घर के पास बैठा था। रात 9 बजे सफेद रंग की बुलेरो से महेन्द्र झारिया एवं राजा सेन अन्य 2 लोगो के साथ आये। पुरानी बुराई पर से उसके साथ गालीगलौज कर उसे जबरदस्ती बुलेरा मे बैठा लिये तथा बुलेरों के अंदर सभी ने उसके साथ हाथ मुक्को से मारपीट की। उसे जबरदस्ती बुलेरो मे बैठाकर बरेला हिनौतिया ले गया। उसे बुलेरो से उतारने के बाद महेन्द्र ने उसके साथ बेस बॉल के डण्डे से एवं अन्य 2 लडके ने हाथ मुक्कों से मारपीट की तथा राजा चाकू निकालकर उसे चमका रहा था। मारपीट करने के बाद उसे वहीं छोडकर सभी बुलेरो से भाग गये।  

आरोपियो की पतासाजी में बुलेरो खोखा रोड नहर के पास खड़ी मिली। दबिश के दौरान बुलेरो में राजा सेन और महेन्द्र उर्फ गोलू झारिया मिले। आरोपियों से घटना के सम्बंध मे पूछताछ करने पर 2 अन्य लड़कों के साथ मिलकर घटना करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त बोलेरो कार, बेसबाल का डंडा एवं एक चायना चाकू जब्त किया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak