जबलपुर। ट्रेनों में अवैध रूप से चलने वाले वेंडर्स अपनी जान की बाजी लगाकर कमाई में जुटे हैं। इन वेंडर्स पर निगरानी रखने के लिए सुरक्षा अमला या रेलवे का टीटीई स्टाफ नहीं है। इससे लगातार इन वेंडर्स की संख्या बढ़ती जा रही है। हाल ही में एक्स पर एक वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो जबलपुर से इंदौर के बीच का बताया जा रहा है। वीडियो में रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन से वेंडर्स का बोगिया बदलना सामने आया है, जिसकी ' खबर अभी तक पुष्टि ' नहीं करता है।
एक्स पर मनोज अग्रवाल ने एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में सामान्य वेंडर्स की भांति पोशाक पहने हुए एक वेंडर ट्रेन के पैयदान पर बाल्टी से भरे खाद्धान के साथ लटक रहा है। ट्रेन रफ्तार में है। इसका वीडियो बनाया जा रहा था। वेंडर्स ट्रेन की रफ्तार कम होते ही ट्रेन से नीचे उतर गया और स्लीपर कोच छोड़ने के बाद वह जनरल डिब्बे में चढ़ने की फिराक में रहा।
अनसुलझे सवाल
- ट्रेन में इस दौरान सुरक्षा अमला नहीं रहा, जबकि ट्रेनों में पेट्र्ोलिंग की जाती है।
- इस समय टीटीई भी नदारद रहा, जो अवैध रूप से चलने वाले वेंडर्स पर कार्रवाई करता।
- जागरूक यात्रियों ने भी जान जोखिम डालने वाले ऐसे वेंडर्स को नहीं रोका।
