khabar abhi tak

भेड़ाघाट रोड पर बाइक सवार युवक को रोककर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, दुर्गा प्रतिमा देखकर लौटते वक्त किया हमला

जबलपुर। भेड़ाघाट थानान्तर्गत अंजनी धाम के समीप बीती रात 11.30 बजे के लगभग माँ दुर्गा के दर्शन कर लौट रहे युवकों पर बेखौफ बदमाशों ने कातिलाना हमला कर दिया। मामूली सी बात पर हुए इस विवाद ने इतना खौफनाक रूप ले लिया कि बदमाशों ने ताबड़तोड़ चाकू मारकर एक युवक अमित के पेट, हाथ व पैर में गंभीर चोटें आई है। हमला होते देख राह चलते लोग रुक गए, जिन्हे देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। 

                           पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम कूडऩ निवासी ठाकुरसिंह राजपूत अपने साथी अमित पटेल और भाई राजा के साथ बीती रात करीब 11 बजे जबलपुर शहर में दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन करने गया था। दर्शन करने के बाद तीनों दोस्त स्कूटी से वापस अपने घर लौट रहे थे। अभी वे भेड़ाघाट आगे बढऩे पर अंजनी धाम मंदिर के पास हाईवे पर ही पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रहे एक बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी स्कूटी के आगे अपनी गाड़ी अड़ा दी। जब अमित पटेल ने रास्ता रोकने का विरोध किया, तो आग बबूला हुए बदमाशों ने   चाकू निकालकर अमित पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे अमित के पेट, हाथ व पैर में गंभीर चोटें आई। हमला होते देख ठाकुर सिंह व राजा ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उन्हे चाकू लेकर खदेड़ृ दिया। शोर सुनकर आसपास से गुजर रहे लोग रुक गए, जिन्हे देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। आनन-फानन में परिजनों को सूचना दी गई, जो तुरंत मौके पर पहुंचे और लहूलुहान अमित को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्गा उत्सव के दौरान हुई इस सनसनीखेज वारदात की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। भेड़ाघाट थाना पुलिस ने फौरन अस्पताल पहुंचकर घायल के परिजनों के बयान दर्ज किए और मामला पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस अब हाईवे के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak