जबलपुर। सुहागी दुर्गा पंडाल के पास सोमवार रात पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने एक युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए। चाकुओं के वार से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए विक्टोरिया भेजा था।
अधारताल टीआई विपिन ताम्रकार ने बताया कि सुहागी निवासी निखिल रैकवार पर सागर यादव व पीयूष लाला ने चाकुओं से वार किया था। गर्दन, जांघ में किए गए वार से निखिल को चोटें आई थीं। सोमवार रात निखिल रैकवार घायल अवस्था मे विक्टोरिया अस्पताल भिजवाया गया था। निखिल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि िवह फ्लपकार्ट कम्पनी में काम करता है। सोमवार रात लगभग 10-15 बजे सुहागी दुर्गा पंडाल के पास खड़ा था। तभी वहां पर सागर यादव व पीयूष लाला आये। उसे देखते ही पुरानी बात को लेकर गाली गलोज करने लगे। उसने गालियां देनेे से मना किया तो दोनों उसे जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर गर्दन, जांघ में चोट पहुंचा दी। मौके पर उसके साथियों ने बीच बचाव किया तो दोनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। पुलिस ने सागर पर तीन-चार आपराधिक प्रकरण दर्ज होना बताया है।
