जबलपुर। भारतीय अभिनेत्री और कलाकार एंजेल ऋचा भारतीया मुंबई से जबलपुर पहुंचीं। डुमना एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए अपने आगामी प्रोजेक्ट्स की जानकारी साझा की। मनोरंजन जगत में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली एंजेल ऋचा कई म्यूजिक एल्बम और अन्य प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं। वह जी म्यूजिक कंपनी के साथ भी काम कर चुकी हैं। बुंदेली लोकगीतों सहित भारतीय संस्कृति से जुड़े प्रोजेक्ट्स में सक्रिय रहीं। अभिनय के क्षेत्र में आने से पहले उन्हें एविएशन, कम्युनिकेशन और पब्लिक सेक्टर में काम करने का अनुभव भी रहा।
डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से शिक्षा प्राप्त करने वाली एंजेल ऋचा ने जेन-जी की सोच और बदलते दौर को लेकर भी अपनी बात रखी। इन्होंने जबलपुर में आयोजित होने वाले त्योहारों और सांस्कृतिक आयोजनों की सराहना करते हुए इन्हें शानदार बताया। उनके जबलपुर आगमन और आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर प्रशंसकों में उत्सुकता देखने को मिली। वहीं, आर प्रथमेश वो भी जबलपुर पहुंचे। वे भी एक शानदार सिंगर है।
