जबलपुर। रक्षा लेखा नियंत्रक कार्यालय में पदस्थ ऑडीटर का रविवार रात मोबाइल छीनकर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार दो युवक भाग गए। मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी युवकों का सुराग मिल सके।
सिविल लाईन पुलिस ने बताया कि सोमवार को रिज रोड में रहने वाले भीमा ओसवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रक्षालेखा नियंत्रक जबलपुर में ऑडिटर के पद पर पदस्थ है। 11 अक्टूबर को वह भोपाल टेªन से जाने के लिये घर से पैदल मालगोदाम चौक रेल्वे स्कूल तरफ से प्लेटफार्म नम्बर 6 जा रहा था। रात लगभग 10-30 बजे रेल्वे स्कूल के पास अपने मोबाइल से रेल्वे सीट आनलाईन देख रहा था। तभी पीछे से 2 लड़के बिना नम्बर की काले रंग की मोटर सायकल में आये। मोटर सायकल में पीछे बैठे लड़के ने झपट्टा मारते हुये उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और तेजी से भाग गये।
