khabar abhi tak

मोबाइल ऑटो अपडेट हुआ और खाते से निकल गए सवा लाख

 


जबलपुर।
उखरी में रहने वाले एक व्यक्ति का मोबाइल ऑटो अपडेट लेने लगा और उसके खाते से सवा लाख रूपए साइबर फ्रॉड ने निकाल लिए। इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

कोतवाली पुलिस ने बताया कि साकेत नगर निवासी अंशुल अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह विजयनगर में अनाज की दुकान का संचालन विजयनगर में करता है। 1 अक्टूबर को उसका मोबाइल अपने आप अपडेट होने लगा। उसके मोबाइल का गूगल पेय 2 दिन से नहीं चल रहा था। 4 अक्टूबर को उसके मोबाइल का गूगल पे चालू हुआ था। उसने अपने मोबाइल के गूगल पे हिस्ट्री चैक करने पर केनरा बैंक के अकाउण्ट से 95 हजार रूपये तथा यूनियन बैंक के खाते से 25 हजार रूपये निकल गये। किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी करते हुये उसके बैंक खातों से कुल 1 लाख 20 हजार रूपये हड़प लिये हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak