khabar abhi tak

जबलपुर में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर बदमाशों ने चाकुओं से किए ताबड़तोड़ वार, गोहलपुर क्षेत्र में वारदात से सनसनी

 

जबलपुर। गोहलपुर थानान्तर्गत तालिब शाह चौराहा पर उस वक्त चीख पुकार व अफरातफरी मच गई। जब भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मंगन सिद्दीकी पर बदमाशों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे मंगन के पेट, कमर, हाथ व पैर में गंभीर चोटें आई। हमला होते देख आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिन्होने घायल मंगन को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को खबर दी। 

                               बताया गया है कि मंगल सिद्दीकी नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लम्बे समय से अभियान चला रहे है,जिसके चलते अवैध कारोबारी उनपर हमला करने की साजिश रच रहे थे। बीती रात मंगन सिद्दीकी अपने चाचा की दुकान सान्या ज्वैलर्स के पास खड़े होकर फोन पर बात कर रहे थे। इस दौरान वसीम डांगर का बेटा अरमान अपने दो साथियों के साथ आया और अचानक हमला कर दिया, मंगल को सम्हलने का मौका नहीं मिला और बदमाशों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ वार करना शुरु कर दिए, जिससे उनके पेट, कमर, हाथ व पैर चोट आई। हमला होते देख राह चलते लोगों में अफरातफरी व चीख पुकार मच गई, इस बीच कुछ लोग बचाने के लिए दौड़े, जिसपर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। घायल मंगल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस को पूछताछ में मंगन ने बताया कि अरमान ने उन्हें पहले भी फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी शिकायत हनुमानताल थाना में दी गई थी। आरोपी अरमान के पिता वसीम डांगर को पहले एक मामले में सात साल की सजा हो चुकी है और इसी रंजिश के चलते हमला किया गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak