जबलपुर। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा कंपनी में कार्यरत कार्मिकों को सातवें वेतनमान में 2 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता देने के आदेश 30 अक्टूबर को जारी कर दिए गए। जारी आदेश के अनुसार सातवें वेतनमान में कार्मिकों को वर्तमान में मूल वेतन पर 1 जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता देय होगा। कार्मिकों को 1 जनवरी 2026 से कुल 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। बढ़े हुए 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते का भुगतान अक्टूबर 2026 के वेतन के साथ होगा। 1 जनवरी 2026 से 30 सितंबर 2026 तक की एरियर राशि का भुगतान तीन समान किश्तों में क्रमश: नवम्बर व दिसंबर 2026 व जनवरी 2027 के वेतन के साथ किया जाएगा। 1 जनवरी 2026 से 30 सितंबर 2026 तक की अवधि में सेवानिवृत्त या मृत कार्मिकों के प्रकरण में उन्हें या नामांकित सदस्य को एरियर की राशि का भुगतान एकमुश्त किया जाएगा।
एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी ने 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते के आदेश जारी किए
byKhabarAbhiTak
-
0
