जबलपुर. त्योहारों की भीड़ भाड़ को देखते हुए घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक रेल सुंदर सिंह कनेश, अति पुलिस अधीक्षक रेल आशुतोष मिश्रा एवं उप पुलिस अधीक्षकअंकिता सुल्या के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत द्वारा लगातार स्टेशन पर चैकिंग कराई जा रही है, जिसके तारतम्य में प्लेटफार्म चैकिंग दौरान 11 अक्टूबर को थाना जीआरपी जबलपुर चैकिंग स्टाफ को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे स्टेशन जबलपुर के प्लेटफॉर्म नंबर 02 के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब से भरी बोरियां लेकर खड़ा है। सूचना पर जीआरपी स्टाफ द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अर्जुन धीमर ग्राम देवरीकला, जिला नरसिंहपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से देशी मदिरा प्लेन के 199 पाव एवं देशी मदिरा मसाला के 100 पाव, कुल 299 पाव अवैध शराब, अनुमानित कीमत 26,024 रुपये बरामद की गई। आरोपी द्वारा शराब के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने शराब लाने एवं आगे पहुंचाने के संबंध में कुछ व्यक्तियों के नाम बताए हैं। प्रकरण में अवैध शराब के स्रोत एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की विवेचना की जा रही है।
इन कर्मियों की सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना जीआरपी जबलपुर संजीवनी राजपूत के निर्देशन में उनी जगन्नाथ धुर्वे प्र.आर. 527 संतोष कुशवाहा, प्र.आर. 457 गोपाल सिंह, प्र.आर. 355 सत्येन्द्र सिंह एवं प्र.आर. 315 विमलेश ठाकुर प्र आर ओम प्रकाश बघेल प्र आर भालेश्वर उद्दे प्र आर दीपक चौधरी प्र आर नीलेश पटेल सहित अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
