khabar abhi tak

जेल में बंदी की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में किया भर्ती, बोला, प्रहरियों ने 20 हजार रुपए न देने पर बुरी तरह पीटा


दमोह। दमोह के जिला जेल में बीती देर रात एक बंदी संजू यादव की अचानक  तबियत बिगडऩे से हड़कम्प मच गया। अधिकारियों ने संजू यादव को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर बंदी संजू ने आरोप लगाते हुए कहा कि जेल में प्रहरियों द्वारा 20 हजार रुपए की मांग की गई, न देने पर बुरी तरह पीटा है। वहीं जेल प्रशासन ने कैदी के इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

                                     बताया गया है कि अस्पताल में इलाज के दौरान बंदी संजू यादव ने बताया कि वह बीते दिन ही जेल में दाखिल हुआ था। रात में जेल प्रहरियों ने उसके साथ मारपीट की और 20 हजार रुपए की मांग की। जब उसने परिवार के पास इतने पैसे न होने की बात कही, तो उसके साथ मारपीट की गई और सीना दबाया गया, जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। बंदी ने कहा कि पैसे मांगने वालों का नाम वह नहीं जानता, लेकिन सामने आने पर चेहरे देखकर पहचान सकता है। मामले को लेकर अस्पताल के डॉक्टरों और जेल प्रशासन का अलग-अलग पक्ष सामने आया है। जिला अस्पताल के डॉक्टर यशपाल ठाकुर ने बताया कि बंदी को सिरदर्द, सांस लेने में तकलीफ और शरीर में अकडऩ की शिकायत थी। शुरुआती इलाज और कुछ जांचों के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया गया है, जहां उसकी हालत फिलहाल सामान्य है। जेल के उप प्रबंधक एमएल पटेल ने कैदी के आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है। उन्होंने कहा कि संजू और उसका चचेरा भाई अज्जू यादव आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मंगलवार को ही जेल आए थे। कैदी ने सिर्फ तबीयत खराब होने की बात कही थी, जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। उसके साथ कोई मारपीट नहीं हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak