मौसम विभाग के अनुसार आज से ही मौसम में बदलाव शुरु हो जाएगा, कहीं कहीं बारिश हो सकती है। वहीं 29 अक्टूबर को जबलपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, सीधी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और बालाघाट छतरपुर, कटनी, मंडला, छिंदवाड़ा और सिवनी में भारी बारिश हो सकती है। यानी, इन जिलों में 24 घंटे में ढाई से 8 इंच तक पानी गिर सकता है। बाकी जिलों में भी आंधी-बारिश का दौर बना रह सकता है। इसी दिन करवा चौथ भी है। मौसम विशेषज्ञों का कहनाह ै कि पूर्व-मध्य व उससे करीब दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर अवदाब (डिप्रेशन) एक्टिव हो गया है, जो आने वाले दिनों में डीप डिप्रेशन में बदल जाएगा। वहीं आज साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम (चक्रवात) तीव्र होकर चक्रवातीय तूफान में बदल जाएगा। 27-28 अक्टूबर को यह भीषण चक्रवातीय तूफान हो जाएगा। इस वजह से एमपी के पूर्वी हिस्से में इसका असर देखने को मिलेगा। यही कारण है कि मानसून के लौटने के बाद पहली बार प्रदेश में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है। अति भारी या भारी बारिश की चेतावनी से पहले प्रदेश में रात में ठंडक बढ़ गई है। बीती रात कटनी का करौंदी सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। छिंदवाड़ा में 14.4 डिग्री, इंदौर-मलाजखंड में 14.6 डिग्री, दमोह में 15 डिग्री और शाजापुर में 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
जबलपुर। एमपी में इस बार करवा चौथ पर महिलाओं को चांद के दीदार करना मुश्किल हो सकता है, मौसम विभाग के अनुसार 29 अक्टूबर को जबलपुर सहित प्रदेश के 17 जिलों में आंधी,गरज, चमक के साथ बारिश होने के आसार है।
Tags
jabalpur