khabar abhi tak

जबलपुर : पमरे भारत स्काउट-गाइड की पंचम रैली 14 से 16 तक जबलपुर में प्रारंभ

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल भारत स्काउट एवं गाइड जबलपुर मंडल की पंचम जिला रैली बुधवार 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक जबलपुर में आयोजित की गयी है. आज अभय कुमार गुप्ता अपर मंडल रेल प्रबंधक वरुण चतुर्वेदी वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सचिपति नंदन सहाय कार्मिक अधिकारी कल्याण की उपस्थिति में सर्वप्रथम स्काउट गाइड परिसर में स्काउट ध्वजारोहण के साथ किया गया.

 जिसमें जबलपुर मंडल के यूनिट, नई कटनी शाखा के स्काउट गाइड लीडर्स, 125 सदस्य शामिल हो रहे हैं. बच्चों को तीन दिनों तक विभिन्न प्रकार की स्काउटिंग संबंधी जानकारी दी जाएगी कल शाम को बच्चों द्वारा कैंप फायर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी कार्यक्रम संचालन जिला सचिव अनिल चौबे, संयुक्त सचिव संजीव तिवारी संगठन आयुक्त विमलेश तिवारी प्रशिक्षण आयुक्त आशीष कुमार सोनकर मंडल के सभी स्काउट गाइड लीडर्स उपस्थित होंगे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak