जबलपुर। जबलपुर में साइबर ठगी की वारदातें दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। आए दिन कोई न कोई व्यक्ति को ठग अपना शिकार बना रहे है। अब यहां पर प्रेम नगर गढ़ा में रहने वाले शैलेष तिवारी के साथ चार लाख रुपए की ठगी हुई है। शैलेष तिवारी को पता ही चला और उनके एकाउंट से चार लाख रुपए निकाल लिए गए। इसके अलावा जबलपुर में दो और लोगों को ठगों ने अपना निशाना बनाया है। ,
फोन पे चेक किया तो पता चला रुपया निकला है-
शैलेष तिवारी उम्र 63 वर्ष निवासी प्रेमनगर गढ़ा LIC से रिटायर्ड है। वे अपने पैतृक निवास मंडला गए थे। इस दौरान उन्होने अपनी पत्नी रश्मि से इनकम टैक्स रिटर्न चैक करने के लिए कहा, जब रश्मि तिवारी ने रिटर्न भरने के लिए फोन पे खोला तो पता चला कि उनके खाते से चार लाख रुपए निकाले गए है। जबलपुर पहुंचकर शैलेष तिवारी ने बैंक आफ इंडिया जाकर बैंक स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला कि 11 से 14 अगस्त के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर उसके बैंक आफ इंडिया शाखा मदनमहल से रुपए ट्रांसफर किए है। ,
भाई का मैसेज समझकर डाल दिए 45 हजार रुपए-
इसी तरह नीतेश कुमार राठौर उम्र 37 वर्ष निवासी श्रीराम कॉलेज के पास दीक्षित कालोनी को उनकी बुआ के बेटे राजेश के व्हाटसएप नम्बर से मैसेज आया जिसमें उससे 45 हजार रूपये मांगे तो उसने बड़े भाई राजेश के नम्बर पर 45 हजार रूपये फोन पे के माध्यम से यूपीआई से सेंड कर दिए। इसके बाद नितिन ने कॉल कर राजेश से रुपए मिलने के संबंध में पूछताछ की तो पता चला कि किसी ने राजेश का वाट्सएप हैक कर नितिन से रुपए ट्रांसफर करा लिए है।
नवोदय स्कूल के टीचर ने लिंक खोली और उड़ गए 64 हजार रुपए-
प्रमोद कुमार पासी उम्र 57 वर्ष निवासी भीमनगर नवोदय विद्यालय बड़वारा जिला कटनी में शिक्षक है। सात सितम्बर को उसके व्हाटसएप पर अज्ञात नम्बर से लिंक आयी लिंक खोलने पर उसे मोबाइल पर उसके सेंट्रल बैंक के खाता से 50 हजार रूपये, 14 हजार रूपये निकलने के 2 मैसेज आये उसने बैंक जाकर अपना स्टेटमेंट निकलवाया उसके अकाउण्ट से कुल 64 हजार रूपये निकलने की जानकारी मिली।