भगवती मानव कल्याण संगठन ने अपनी शिकायत में बताया कि सिहोरा तहसील के लगभग हर गांव में अवैध कच्ची और देशी शराब खुलेआम बेची जा रही है। शराब की दुकानों के बाहर हरी मैटिंग लगाकर अहाते और चखना सेंटर चलाए जा रहे हैं। इससे महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी होती है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि शराब की दुकानों पर तय नियम से बड़े बोर्ड लगाए गए हैं। साथ ही, शटर में खिड़की बनाकर रात के समय भी शराब बेची जा रही है। जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, तहसील अध्यक्ष तुलसीराम यादव और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। इसमें अवैध अहाते और चखना सेंटर बंद कराने, साथ ही शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गई। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर 15 दिन के अंदर कार्रवाई नहीं हुई, तो हजारों की संख्या में लोग धरना प्रदर्शन करेंगे।
जबलपुर। जबलपुर के सिहोरा में आज भगवती मानव कल्याण संगठन व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के नेतृत्व में महिलाओं ने ग्रामीण क्षेत्र में बिक रही व बन रही अवैध शराब के खिलाफ प्रदर्शन शुरु कर दिया है। आज महिलाओं ने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ थाना का घेराव कर नारेबाजी की। इसके अलावा आबकारी आफिस का भी घेराव किया।
Tags
jabalpur