khabar abhi tak

एल्गिन अस्पताल में नवजात के हाथ में फ्रैक्चर, दो टुकड़े हुई हड्डी, भड़के परिजन, देखें वीडियो



जबलपुर।
एल्गिन अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात के हाथ की हड्डी दो टुकड़ों में टूटने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि पिछले दो-तीन दिनों से गर्भवती महिला के चेकअप और सभी रिपोर्ट सामान्य होने के बावजूद अचानक ऑपरेशन से डिलीवरी कराई गई। 


रात करीब 9:30 बजे डिलीवरी के बाद बच्चे के हाथ में फ्रैक्चर की जानकारी दी गई, जबकि एक्स-रे में हड्डी दो टुकड़ों में टूटी मिली। परिजनों के मुताबिक डॉक्टरों की सलाह पर बच्चे को बाहर निजी अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया और वापस एल्गिन अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने बच्चे को तत्काल देखने से इनकार करते हुए 24 घंटे बाद जांच की बात कही। 


मामले की सूचना मिलने पर पहुंचे रिजवान अली कोटी ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए और सीएमएचओ नवीन कोठारी से कार्रवाई की मांग की। वहीं मौके पर संबंधित कार्यालय में ताला लगा मिला और ड्यूटी डॉक्टर के भी नदारद होने की बात सामने आई। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि मामले का संज्ञान लेकर नवजात को उपचार और भर्ती की सुविधा नहीं दी गई तो सोमवार को सीएमएचओ कार्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak