कटनी। कटनी के मिशन चौक क्षेत्र में आज उस वक्त चीख पुकार व अफरातफरी मच गई। जब एक जर्जर मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया, हादसे में एक युवक प्रेमलाल गड़ारी गिरकर दबने से मौत हो गई। वह
बताया गया है कि आज दोपहर दो बजे के लगभग बिल्डिंग के छज्जे पर प्रेमलाल खड़ा रहा, इस दौरान छज्जा भरभराकर गिर गया। जिसके चलते वह भी गिरा और मलबे मलबे में दबने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। छज्जा गिरते देख आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई। सभी लोग दौड़कर पहुंच गए और प्रेमलाल को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद प्रेमलाल को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद स्थानीय रहवासियों में आक्रोश और डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि शहर में कई पुरानी और जर्जर इमारतें हैं, जो बारिश के मौसम में हादसे का कारण बन सकती हैं। उनका आरोप है कि प्रशासन और नगर निगम समय रहते इन पर ध्यान नहीं देता।
Tags
katni