khabar abhi tak

ओवरटेक कर रहे मोटर साइकल सवार युवक हाइवा से टकराकर घिसटे, एक की मौत, दूसरा गंभीर, हाइवा लेकर चालक पहुंचा थाना

जबलपुर। सिहोरा थानान्तर्गत मझगवां रोड पर बीती रात 11.30 बजे के लगभग बाइक सवार युवक ओवरटेक करते हुए हाइवा से टकराकर घिसट गए, हादसे में दोनों के शरीर पर गंभीर चोटें आई, जिन्हे उपचार के लिए सिहोरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर एक युवक सचिन केसरवानी को डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे साथी रवि कनौजिया की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर के मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। 

                               बताया गया है कि जबलपुर के आगा चौक उजारपुरवा निवासी सचिन केसरवानी अपने दोस्त रवि कनौजिया को लेकर मोटर साइकल से रिश्तेदारी में मझगवां जाने निकला। दोनों तक फनवानी गांव से आगे बढ़ रहे थे, इस दौरान आगे जा रहे हाइवा को ओवर टेक किया, तभी सचिन अनियंत्रित हो गया और दोनों युवक बाइक सहित गिरकर हाइवा से टकराकर घिसट गए। हादसे में बाइक करीब 20 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे में सचिन को गंभीर चोटें आईं, जबकि रवि भी घायल हो गया। राह चलते लोगों ने देखा तो पुलिस को खबर देते हुए तत्काल सिहोरा अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने सचिन को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। रवि की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हादसे की खबर मिलते ही सचिन व रवि के परिजन पहुंच गए थे, हादसे के बाद हाइवा चालक खुद वाहन लेकर मझगवां थाने पहुंचा और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak