khabar abhi tak

नारी शक्ति ने साधा स्वास्थ्य, संस्कृति और प्रकृति का तालमेल



महिलाओं ने सीखी गंभीर बीमारी से बचाव की तरकीबें

​जबलपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ जबलपुर साउथ ने शहर में मराठी क्वीन प्रतियोगिता और सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। समारोह में मुख्य वक्ता प्रसिद्ध डाइटिशियन मंजुश्री अग्रवाल ने महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रमुख लक्षण, कारण तथा शुरुआती रोकथाम के तरीके बताए। इस दौरान मंच पर अध्यक्षा नीति अवस्थी, सचिव नूपुर अग्रवाल, उपाध्यक्ष इति गुप्ता, आईएसओ श्रुति अग्रवाल और आईपीपी नंदा शर्मा मौजूद रहीं। इनके साथ ममता खत्री, रूपा क्षत्री, मंचू घई, मयूरी, पूर्व पार्षद सविता संतोष दुबे, मीना विश्वकर्मा, सोनिया व संगीता ने भी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम में आंचल ठाकरे, छंदा दत्ता, रीना अग्रवाल, मंगला लाटे, ज्योति विश्वकर्मा, रोमा आहुजा और प्रियांशी अग्रवाल को मराठी क्वीन स्पर्धा का विजेता घोषित किया गया।

​प्लास्टिक मुक्त समाज निर्माण का साझा संकल्प

​समारोह में विशेषज्ञों ने महिलाओं को समय पर चिकित्सकीय जांच कराने और दैनिक जीवन में जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी। इसके साथ ही उपस्थित सदस्यों ने दैनिक कार्यों में प्लास्टिक के सामान का इस्तेमाल तत्काल बंद करने की अपील की। सभी ने प्रकृति को प्रदूषण से बचाने तथा आसपास का वातावरण स्वच्छ बनाए रखने पर बल दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak