khabar abhi tak

रेलवे में चल रही फुटबॉल चैंपियनशिप के शनिवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले, पमरे ने एससीआर को हराया


जबलपुर।
पश्चिम मध्य रेल की मेजबानी में आयोजित 81वीं अखिल भारतीय रेलवे (पुरुष) फुटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 के लीग राउंड के पाँचवें दिन, 19 सितम्बर को जबलपुर के विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता 15 से 24 सितम्बर 2026 तक आयोजित की जा रही है। चैंपियनशिप में 13 रेलवे टीमें दो पूलों में विभाजित होकर लीग मुकाबलों में हिस्सा ले रही हैं।

पाँचवें दिन के मुकाबलों के परिणाम

शिवाजी ग्राउंड, सदर

उत्तर पश्चिम रेलवे (एनडबलूआर) ने दक्षिण तटीय रेलवे को 8-5 से पराजित किया।

रेलवे स्टेडियम

पश्चिम मध्य रेलवे (डबलूसीआर) ने दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) को 3-0 से पराजित किया।

उत्तर सीमांत रेलवे ने रेल व्हील फैक्ट्री (आरडबलूएफ) को 1-0 से पराजित किया।

मुकाबलों के दौरान सहायक कार्मिक अधिकारी श्री सचिपति नंदन सहित रेलवे के अधिकारी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के आगामी लीग मुकाबलों में विभिन्न रेलवे टीमों के खिलाड़ी अपने खेल कौशल, अनुशासन एवं टीम भावना का प्रदर्शन करेंगे। जबलपुर में आयोजित ये मुकाबले खेलप्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। पश्चिम मध्य रेल द्वारा इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी रेलवे में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak