khabar abhi tak

दिल-दहलाने वाला घटनाक्रम, बालिका की रेप के बाद गला घोंटकर हत्या, जंगल में अर्धनग्र हालत में मिली लाश

जबलपुर/नरसिंहपुर। जबलपुर की सीमा से सटे गोटेगांव जिला नरसिंहपुर में दिल-दहलाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां पर पड़ोसी युवक ने तीन कक्षा में पढऩे वाली बालिका रेप के बाद हत्या कर दी। बालिका की आज जंगल में अर्धनग्र हालत में लाश मिली। इसके बाद पुलिस ने पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 
                              बताया गया है कि गोटेगांव में रहने वाली बालिका उम्र 9 वर्ष को बीती दोपहर करीब 2.30 बजे पड़ोसी युवक उम्र 28 वर्ष बहला फुसलाकर बाइक में बैठाकर अपने साथ जंगल में ले गया। जहां पर बालिका के साथ रेप कर हत्या कर दी। इधर शाम 4.30 बजे तक बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजन घबरा गए, उन्होने अपने स्तर पर तलाश शुरु कर दी। लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चला, शाम 6 बजे परिजनों ने गोटेगांव थाना पहुंचकर पुलिस को बालिका के लापता होने की खबर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तलाश शुरु कर दी। आसपास के इलाकों में पुलिस तलाश करती रही, रात एक बजे के लगभग गांव से करीब डेढ़ से दो किलोमीटर दूर जंगल में बच्ची का अर्धनग्न शव मिला। बालिका की लाश मिलने की खबर पाते ही आला अधिकारी व जबलपुर से जबलपुर से फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड बुलाया गया। टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए। बालिका की लाश मिलने की खबर पाते ही परिजनों सहित गांव के लोग भी पहुंच गए, जिन्होने घटनाक्रम पर आक्रोश जताया। वहीं पुलिस ने आज सुबह 7 बजे के लगभग शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी को सरगर्मी से तलाश करते हुए गिरफ्तार कर लिया। वहीं अस्पताल में बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण मौजूद थे। उन्होंने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की।

घटना के विरोध में बंद रहा शहर, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन-

दिल-दहलाने वाले घटना को लेकर गोटेगांव में लोगों के बीच आक्रोश व्याप्त रहा, आज सुबह से ही शहर बंद कर लोगों ने नारेबाजी व प्रदर्शन किया। यहां तक कि लोगों ने अस्पताल के बाहर भी प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की। करीब एक घंटे चले प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होने लोगों से चर्चा कर समझाइश दी, इसके बाद लोग शांत हुए। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak