khabar abhi tak

एमपी : एडीजी इंटेलिजेंस बने अंशुमन यादव, एडीजी चंचल को खेल विभाग का डायरेक्टर बनाया

भोपाल. मध्यप्रदेश पुलिस में उच्चस्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। गृह विभाग ने सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार के आदेश जारी किए हैं। 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी अंशुमन यादव को नया एडीजी इंटेलिजेंस (गुप्तवार्ता) बनाया गया है।

इसके साथ ही उन्हें एडीजी साइबर, पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं, 1995 बैच के IPS अधिकारी चंचल शेखर को एसएएफ एडीजी पद से हटाकर खेल एवं युवक कल्याण विभाग का नया संचालक (डायरेक्टर) बनाया गया है।

साईं मनोहर के रिटायरमेंट से पहले बदली इंटेलिजेंस की कमान

वर्तमान एडीजी इंटेलिजेंस ए. साईं मनोहर (1995 बैच) 31 अगस्त 2026 को रिटायर हो रहे हैं। उनके रिटायरमेंट से ठीक दो दिन पहले सरकार ने इंटेलिजेंस की कमान अंशुमन यादव को सौंपने का आदेश जारी किया है। अंशुमन यादव अब तक खेल एवं युवक कल्याण विभाग के संचालक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्हें वहां से वापस बुलाकर ADG गुप्तवार्ता जैसी संवेदनशील जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही, एडीजी साइबर, पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

चंचल शेखर अब संभालेंगे खेल विभाग

अंशुमन यादव के खेल विभाग से हटने के बाद 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी चंचल शेखर को विभाग का नया संचालक बनाया गया है। चंचल शेखर अब तक एडीजी, विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के पद पर कार्यरत थे। उनकी सेवाएं खेल एवं युवक कल्याण विभाग को सौंप दी गई हैं।

अनिल कुमार को अजाक का अतिरिक्त प्रभार

1993 बैच के आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार वर्तमान में स्पेशल डीजी महिला सुरक्षा हैं। उन्हें अपने वर्तमान दायित्व के साथ स्पेशल डीजी अजाक (अनुसूचित जाति कल्याण), पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

श्रीनिवास वर्मा को एसएएफ और एसआईएसएफ का प्रभार

1997 बैच के आईपीएस अधिकारी डी. श्रीनिवास वर्मा वर्तमान में एडीजी नारकोटिक्स और एडीजी एसटीएफ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब उन्हें चंचल शेखर के स्थान पर ्रएडीजी विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) एवं एसआईएसएफ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak