जबलपुर। जबलपुर के कांचघर में डाक्टर लाल पैथलैब्स पर आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दबिश दी, जहां पर जांच के दौरान कई अनियमितताए पाए जाने पर लैब को सील कर दिया गया। इसी तरह लेबर चौक पर जनता पाइल्स आयुर्वेदिक हॉस्पिटल को नोटिस दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से एक बार फिर हड़कम्प की स्थिति निर्मित हो गई।
बताया गया है कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नवीन कोठारी के निर्देश पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अमिता जैन, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जया श्रीवास्तव, जिला मीडिया अधिकारी अजय कुरील तथा सदस्य विकास श्रीवास्तव के जाँच दल द्वारा कांचघर स्थित डॉ लाल पेथलैब्स सैंपल कलेक्शन सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में इलाइट इंजीनियरिंग बायोमेडिकल बेस्ट का रजिस्टर प्राप्त नहीं हुआ।
डॉ लाल पेथलैब्स सैंपल कलेक्शन सेंटर में कार्यरत टेक्नीशियन के पास न्यू दिल्ली पैरामेडिकल काउंसिल अथवा मध्य प्रदेश पैरामेडिकल काउंसिल का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। सेंटर को तत्काल सील कर उन्हें तीन दिवस का समय दिया गया है कि वह सेंटर से संबंधित व कार्यरत स्टॉफ के समस्त डॉक्यूमेंट लेकर सीएमएचओ कार्यालय में उपस्थित होंवे। लेबर चौक, स्नेह नगर जबलपुर स्थित जनता पाइल्स हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल का पंजीयन आयुर्वेदिक उपचार के लिए किया गया था लेकिन वहां एलोपैथिक दवाइयां प्राप्त हुई। इलाइट इंजीनियरिंग बायो मेडिकल वेस्ट का पंजीयन था परन्तु मेंटेनेंस रजिस्टर नहीं मिला। अस्पताल को नोटिस देकर सभी कार्यरत स्टॉफ की शैक्षणिक योग्यता सर्टिफिकेट तथा अस्पताल के पंजीयन से संबंधित समस्त डॉक्यूमेंट लेकर विक्टोरिया सीएमएचओ ऑफिस में तीन दिन दिवस के अंदर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए।
Tags
jabalpur