khabar abhi tak

फ्लाई ओवर पर कार सवार अधिवक्ता पर फेंका बम, नकाबपोश बदमाश ने किया हमला, मची भगदड़

जबलपुर। जबलपुर के फ्लाई ओवर पर आज उस वक्त अफरातफरी व भगदड़ मच गई, जब मोटरसाइकल से आए नकाबपोश बदमाश ने कार सवार अधिवक्ता पर बम से हमला कर दिया। हमला उस वक्त किया गया है जब वे रानीताल की ओर ओर जा रहे थे। हमले में अधिवक्ता को चोट तो नहीं आई लेकिन कांच क्षतिग्रस्त हो गया। 

                                    बताया गया है कि अधिवक्ता दीपांशु साहू अपनी कार से फ्लाईओवर से रानीताल की ओर मुड़ रहे थे, इस दौरान मोटर साइकल सवार नकाबपोश बदमाश पीछा करते हुए आया और बम से हमला कर दिया। बम सीधे कांच पर लगा। हमला होते ही अधिवक्ता दीपांशु साहू ने उतरकर देखा लेकिन हमलावर मेट्रो अस्पताल वाली रोड की ओर भाग निकला। पीडि़त अधिवक्ता ने इस हमले का सीधा आरोप अपने घर के पास स्थित निजी अस्पताल संचालकों पर लगाया है। उनके मुताबिक, आरोपियों से उनका पिछले डेढ़ साल से रास्ते के विवाद को लेकर मनमुटाव चल रहा है। पूर्व में भी आरोपियों के खिलाफ विजय नगर थाने में 2025 में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, जिससे रंजिश वश हमले की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद, पीडि़त ने पुलिस प्रशासन से नामजद आरोपियों और उनके मोबाइल लोकेशन की गहनता से जांच करने की मांग की है। घटना की खबर मिलते ही दीपांशु के अधिवक्ता साथी मौके पर पहुंच गए थे, जिन्होने थाना पहुंचकर शिकायत की है। वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी नकाबपोश की तलाश शुरु कर दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak