सूत्रों के अनुसार सत्यम यादव उम्र 18 वर्ष ने किन्ही कारणों के चलते घर में रखी चूहा मार दवा खा ली। सत्यम की हालत बिगड़ते देख परिजन सीधे डिंडौरी के जिला अस्पताल लेकर पहुंच गए। जहां पर डाक्टरों ने हालत को देखते हुए इमरजेंसी वार्ड में भरती कर इलाज शुरु कर दिया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर भरत साहू ने नर्स भावना चौधरी को कहा कि सत्यम को मिनरल वाटर की ड्रिप लगा दे। भावना ने मना कर दिया। इसके बाद डॉक्टर ने खुद सत्यम को लोकल ब्रांड की मिनरल वाटर की बोतल से ड्रिप लगा दी। जिससे मरीज व उनके परिजन घबरा गए, वार्ड में कुछ लोगों ने मिनरल वॉटर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, देखते ही देखते हड़कम्प मच गया, इस बीच मरीज को लेकर परिजन चले गए। शाम 6 बजे के लगभग पुलिस पहुंची तो सत्यम नहीं मिला, पुलिस ने उसे बुलवाने के प्रयास किए लेकिन वह नहीं आया। ऐसी खबर थी कि वह किसी निजी अस्पताल में अपना इलाज करा रहा है। पुलिस का कहना है कि सत्यम से पूछताछ के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डाक्टर व नर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है।