आबकारी अधिकारियों ने बताया कि देर रात खबर मिली कि नागपुर से लग्जरी कार में नागपुर से विदेशी शराब लेकर दो तस्कर रवाना हुए है। जिसपर आबकारी की टीम ने चौरई के कपुर्धा रोड पर चेकिंग लगा दी। जैसे ही कार आई तो घेराबंदी कर कार को रोककर दो युवकों को पकड़कर तलाशी ली। तलाशी में कार से 4 पेटी रॉयल स्टैग, 2 पेटी ऑफिसर्स चॉइस व 2 पेटी मैजिक मोमेंट वोदका बरामद की है। जब्त की गई शराब की कीमत लगभग 1 लाख रुपए और कार की कीमत 10 लाख रुपए आंकी गई है। आबकारी टीम को पूछताछ में कार में सवार चौरई निवासी प्रिंस जैन व कामती निवासी अंकित बेलवंशी ने बताया कि वे उक्त शराब जबलपुर होते हुए भोपाल लेकर जा रहे थे। आबकारी टीम का कहना है कि पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी प्रिंस जैन ने शराब के इस अवैध कारोबार से जुड़े कुछ अन्य लोगों के नाम भी उगले हैं, जिनमें प्रमुख रूप से प्रांजल जैन का नाम सामने आया है। विभाग अब इस मामले की गहराई से जांच कर रहा है और जल्द ही अन्य आरोपियों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। कपुर्धा रोड पर हुई इस अहम कार्रवाई में आबकारी वृत्त प्रभारी राजेश सिंघल, आरक्षक सचिन श्रीवास्तव और भारती मरकाम की मुख्य भूमिका रही।
जबलपुर/छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा में आबकारी विभाग की टीम ने कपुर्धा रोड पर देर रात लग्जरी कार में ढुल रही करीब एक लाख रुपए की विदेशी शराब जब्त की है। पकड़े गए दोनों तस्कर नागपुर से जबलपुर होते हुए भोपाल जाने के लिए निकले थे। पुलिस ने दोनों युवकों से शराब जब्त कर पूछताछ शुरु कर दी है।