khabar abhi tak

शिक्षा के बोझ को आधा करना ही मेले की असली सार्थकता: अशोक रोहाणी

 


जबलपुर। गोल बाजार स्थित शहीद स्मारक परिसर में आयोजित तृतीय पुस्तक मेला 2026 के चौथे दिन कैंट विधायक अशोक रोहाणी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मां सरस्वती के पूजन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि शिक्षा सत्र के शुरुआती महीनों में अभिभावकों पर पड़ने वाले वित्तीय भार को कम करना ही इस मेले का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने शासन की इस पहल को सराहनीय बताते हुए विक्रेताओं से आम जनता को रियायती दरों पर सामग्री उपलब्ध कराने की अपील की। विधायक ने पिछले वर्ष की भांति इस बार भी जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता के लिए बुक बैंक में बड़ी संख्या में पुस्तकें दान करने की घोषणा की।​जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि मेले की लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है। वर्ष 2024 की तुलना में इस बार स्टॉल्स की संख्या 65 से बढ़कर 81 हो गई है। परिसर में पाठ्य पुस्तकों, स्टेशनरी और यूनिफॉर्म के अलावा पहली बार 5 फूड स्टॉल भी लगाए गए हैं। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों ने विभिन्न स्टॉल्स का निरीक्षण कर अभिभावकों से फीडबैक लिया। इस अवसर पर डीपीसी योगेश शर्मा, डीएसओ मधुमिता हाजरा, विधि प्रभारी कृष्णकांत शर्मा, कौशल किशोर चौबे, अरविंद अग्रवाल और आलोक शर्मा सहित शिक्षा विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak